Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : पुष्पवर्षा कर महिलाओं ने किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : पुष्पवर्षा कर महिलाओं ने किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभिनंदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुवार को लोहरदगा में संध्या पांच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का वीर शिवाजी चौक की महिलाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा सुभाष चौक देवी मंदिर, बजरंग दल अमला टोली बड़ा तालाब के पास, थाना टोली, महावीर चौक आदि स्थानों में पुष्पवृष्टि कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। 

पथ संचलन में सम्मिलित सभी महापुरुषों का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।  वीर शिवाजी चौक की महिलाओं ने एकता का संदेश देते हुए यह बता दिया कि नारी शक्ति जाग गयीहै। 

महिला समिति की अध्यक्षा किरण गुप्ता ने बताया की गुरुवार का दिन लोहरदगा के इतिहास में यादगार दिन होगा। क्योंकि विभिन्न प्रांत से आए हुए संघ के सदस्यों ने पद संचलन में भाग लिया है। हमारे लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है, कि उन लोगों का स्वागत करने का मौका प्राप्त हुआ। महिलाएं- पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।

पुष्पवृष्टि में वीर शिवाजी चौक की महिलाओं में किरण गुप्ता, छवि सिन्हा, माधुरी देवी, छवि सिंह, सुधा देवी, अन्जना गुप्ता, शांति देवी, सरिता साहू, शिखा गुप्ता, छाया गुप्ता, नीतू देवी, कुंती देवी, अंजू देवी, श्वेता मित्तल, मंजू देवी, शताब्दी महेंद्र , आशा सोनी, बालू मनी देवी, खुशबू केसरी, आशा देवी, पूनम देवी, अंजू देवी, रीता पांडे, उमा देवी, सुनीता देवी, रेखा सिंह राजश्री गुप्ता, आरोही गुप्ता, सोनू देवी जय श्री गुप्ता, प्रेमलता देवी व अन्य सम्मिलित हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,365