टीम एबीएन, पलामू। झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात भी हुई। पलामू में वज्रपात के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर की स्थिति गंभीर है।
घटना पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव की है। जानकारी के मुताबिक चार मजदूर आहर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का रुख बदल गया और बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए चारों मजदूर पेड़ के नीचे छुप गये। इसी बीच वे वज्रपात की चपेट में आ गए।
घटना में दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गये हैं। दोपहर करीब 3.30 बजे की बतायी जा रही है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में चारों मजदूरों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।