Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मना प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में मना प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम
विज्ञापन
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्रों को मिले उपहार

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार की देखरेख में हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य नवीन कुमार ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि विद्यालय और छात्रों का रिजल्ट बढ़िया हो इसके लिए शिक्षक मेहनत करते हैं। विद्यालय प्रबंधन का विशेष ध्यान इस ओर होता है और अभिभावक का सहयोग ही प्राप्त होता है। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा में कुछ बच्चों को कम अंक भी मिले होंगे, लेकिन छात्रों को नंबर नहीं बल्कि नॉलेज के पीछे भागना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों में माही पांडेय, सचिन कुमार, समृद्धि जायसवाल, श्रेष्ठ कुमार, कुमारी साक्षी मौर्य, अंशिका सिंह, विवेक कुमार, वैष्णवी भदानी ने भी अपने विचार रखे। 

बच्चों ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला और कहा कि यह विद्यालय अन्य विद्यालयों की अपेक्षा श्रेष्ठ है। शिक्षक विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान कुशलतापूर्वक करते हैं। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन और मोटिवेशन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अभिभावकों में धर्मेंद्र पांडेय ने विद्यालय की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों का मनोबल बढ़ता है, और उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। 

एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और एसएमसी मेंबर आरिफ अंसारी तथा मिंता कुमारी के द्वारा बच्चों को उपहार दिये गये। धन्यवाद ज्ञापन अकैडमी डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, अन्य गतिविधि कराई जाती है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, उमाशंकर कंधवे, राजीव कुमार जायसवाल, दीपक कुमार, मीरा देवी, एलएन मौर्या, अंजू कुमारी, प्रीति पांडेय, कुमारी प्रियंका, महावीर शर्मा, सरिता देवी, सुशील भदानी के अलावा शिक्षकों में दीपक सर्राफ, शंकर कुमार, संजय तिवारी, फयाज कैसर, विक्रम कुमार और मनोज पांडेय के अलावा अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे। बता दें कि सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा में इस विद्यालय के 22 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,366