Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डॉक्टर बनना चाहती है इंटर साइंस की टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डॉक्टर बनना चाहती है इंटर साइंस  की टॉपर
विज्ञापन
  • 6 घंटे की नियमित पढ़ाई से जिला टॉपर बनी खुशी राज

टीम एबीएन, कोडरमा। इंटर साइंस की टॉपर खुशी राज डॉक्टर बनना चाहती है। 6 घंटे की नियमित पढ़ाई से खुशी राज ने यह सफलता हासिल की है। खुशी ने बताया कि उसने चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय डोमचांच से इंटर की परीक्षा दी थी। बचपन से मेघावी खुशी ने सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।

उसने इस सफलता का श्रेय दादा स्व इंद्रदेव सिंह की प्रेरणा, पिता ब्रजकिशोर सिंह, माता मीरा देवी के आशीर्वाद, अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों में प्राचार्य विनोद मिश्रा, सद्दाम सर, भोला सर, शंकर सर और मनोज सर के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। खुशी को इएनए में 91, फिजिक्स 93, केमिस्ट्री 91, बायो में 93 और मैथ्स में 98 अंक मिले हैं। खुशी ने कुल 500 में 466 अंक हासिल किया है।

खुशी राज ने अन्य छात्रों को दिये संदेश में कहा कि अगर कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास किया जाये और सफलता अवश्य मिलती है। उसने कहा कि सफल व्यक्ति कुछ नया नहीं करते बल्कि वह हर काम को नए तरीके से करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,448