Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

30 मई से 30 जून तक भाजपा चलायेगी जन संपर्क अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
30 मई से 30 जून तक भाजपा चलायेगी जन संपर्क अभियान
विज्ञापन
  • नेता कार्यकर्ता बनकर जायें अंतिम व्यक्ति तक : दीपक प्रकाश 
  • हर बार भाजपा सरकार... का लक्ष्य तय कर कार्य करें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश 
  • केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : अमर कुमार बाउरी 

टीम एबीएन, रांची। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है ताकि देश की जनता न सिर्फ केंद्र में नहीं बल्कि राज्य में भी हर बार भाजपा सरकार... बनायें। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता के रुप में आम जन तक अपनी पहुंच बनायें और जन संपर्क करें। 

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जन सम्पर्क अभियान की तैयारी बैठक में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि 30 मई से लेकर 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। 

उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान की हेमंत सरकार की विदाई तय है क्योंकि जनता अब समझ गयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है। 

श्री दीपक प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हम कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरें एवं उन्हे उनका हक और अधिकार दिलवायें। 

बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जायें और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही कार्यकर्ता जनता को आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी भी दें। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए है। झारखण्ड प्रदेश में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे। ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके। 

आज की बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइयां, सीमा पासवान, ध्रुव कुमार हरि, विमल बैठा, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, खुदा राम, विशाल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल, प्रदेश के आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल एवं सभी प्रमंडलीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,547