Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड बोर्ड : मैट्रिक में 95.38% बच्चे पास, इंटर में 81.45% बच्चे पास

झारखंड बोर्ड : मैट्रिक में 95.38% बच्चे पास, इंटर में 81.45% बच्चे पास
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जैक ने मैट्रिक और इंटर साइंस के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। इसके साथ ही झारखंड के विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयी। काउंसिल के चेयरमैन अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया।

इस वर्ष मैट्रिक के लिए 4 लाख 33 हजार 718 छात्र ने परीक्षा एनरोल्ड किया था, जिसमें 4 लाख 27 हजार 459 छात्र ने परीक्षा दी। 4 लाख 60 हजार 559 छात्र मैट्रिक पास हुए। इसमें 95.38 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं इंटर में 60 हजार 134 छात्र इंटर के छात्र पास हुए। इनके पास होने का प्रतिशत 81.45 है। 74 हजार छात्रों ने इंटर साइंस का परीक्षा दी थी। 

मैट्रिक के लिए 1 हजार 241 केंद्र बनाये गये थे और इंटर के लिए 460 केंद्र बनाये गये थे। सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराया गया। 14 मार्च से 5 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित किया गया। 24 अप्रैल से मूल्यांकन जारी हुआ और 23 मई को परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,603