- झारखंड में बना है देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में देश का सबसे बड़ा हाईकोर्ट बनकर तैयार है। 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। 165 एकड़ में फैले इस हाईकोर्ट में सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। एंट्री गेट से ही इसकी भव्यता और खूबसूरती की झलक दिखने लगती है।
कोर्ट बिल्डिंग के दोनों ओर भव्य बिल्डिंग बनाई है जिसमें महाधिवक्ता के अलावा वकीलों के बैठने की जगह और लाइब्रेरी की व्यवस्था है। पूरे कोर्ट परिसर सेंट्रलाइज्ड एसी लगी हुई है।
उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएस चंद्रचूड़, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र समेत कई जस्टिस और गणमान्य मौजूद रहेंगे। हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन,
खासियत है इस हाईकोर्ट भवन की
- देश का पहला हाईकोर्ट है जो 165 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यह सुप्रीम कोर्ट से भी कई गुणा बड़ा है।
- इस भवन में 1200 अभिवक्ताओं के बैठने के लिए दो हॉल बनाए गये हैं। अलग से 540 चेंबर और महाधिवक्ता के लिए भवन है।
- इसको बनाने में 550 करोड़ की लागत आई है। इसमें 500 सीसीटीवी कैमरों से सेंट्रालाज्ड निगरानी रखी जाएगी
- इस भवन में 30 हजार वर्गफीट में लाइब्रेरी बनी है। यहां 2000 से ज्यादा वाहनों के पार्किंग की सुविधा है।
- सौर ऊर्जा की भी सुविधा है। 25 वातानुकूलित कोर्ट रूम हैं।
- कोर्ट बिल्डिंग में जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक सामने की सीढ़ी से और दूसरा बेसमेंट में एलिवेटर के जरिए।
- पूरा कोर्ट भवन 68 एकड़ में बना हुआ है। पहले फ्लोर पर चीफ जस्टिस के कोर्ट के अलावा कुल 13 कोर्ट बनाया गया है।
- सत्तर पुलिकर्मियों के लिए बैरक भी बना है।
- महाधिवक्ता का कार्यालय अलग से बना है। इसमें चार अपर महाधिवक्ता और 95 सरकारी वकीलों के लिए चेंबर है।
- कोर्ट परिसर में 30 लोगों के अलग से बैठने के लिए हॉल है।