Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

माटी पुत्र को नमन करते भावुक हुए सीएम हेमन्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माटी पुत्र को नमन करते भावुक हुए सीएम हेमन्त
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकोम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।वहां मुख्यमंत्री ने स्व दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे भावुक दिखे।

मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं विधायक सीता सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज झारखंड आंदोलन के अगुवा और वीर माटी पुत्र बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का पुण्यतिथि दिवस है। पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी लोग आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

शहीदों के सम्मान हेतु हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है। वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी लोग मान-सम्मान देते रहे हैं। आगे भी एक बेहतर कार्य योजना के तहत राज्य के वीर शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,037