टीम एबीएन, रामगढ़। हादसों की घाटी में फिर एकबार हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद फिर एक बार एनएचएआई की लापरवाही सामने आयी है।
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गयी। जबकि खलासी बुरी तरह जख्मी है।
हादसों की घाटी में फिर एकबार हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद फिर एक बार एनएचएआई की लापरवाही सामने आयी है।
दरअसल रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित जगह पर अनियंत्रित ट्रेलर ने रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रेलर के परखच्चे उड़ गये। ट्रेलर में बैठे चालक और खलासी बुरी तरह केबिन में दोनों गाड़ियों के बीच फंस गये।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामगढ़ पुलिस पहुंची और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एनएचएआई की रेस्क्यू टीम आधे घंटे तक नहीं पहुंची। जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने प्राइवेट हाइड्रा मंगा कर दोनों गाड़ियों के बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर और चालक को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। जिसमें खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि दुर्घटना में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गयी।