टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में समर मेरिमेंट 2023 बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बच्चे इसमें टैटू मेकिंग और बलून शूटिंग जैसे आयोजन का हिस्सा बने। वह रेन डांस और डीजे की धुन पर थिरकते भी दिखे।
खेल के साथ बच्चों ने अपने मनपसंद भोजन के साथ-साथ आइसक्रीम का भी भरपूर आनंद उठाया। अंत में बच्चों को विद्यालय की ओर से उपहार भी दिया गया।
हर वर्ष विद्यालय की ओर से आयोजित समर मेरिमेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में होम सिकनेस को दूर करने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है। उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य नेता सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।