- बिजली और पानी की घोर समस्या बोले सांसद संजय सेठ
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बिजली-पानी का संकट छाया हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी है, बिजली और पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है। संजय सेठ ने कहा जनता को पर्याप्त पानी और बिजली मिले, इस मामले में सरकार निष्क्रिय हो चुकी है।