Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गंगा-दामोदर महोत्सव : लोहरदगा पहुंचे विधायक सरयू राय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गंगा-दामोदर महोत्सव : लोहरदगा पहुंचे विधायक सरयू राय
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह गंगा दशहरा महोत्सव के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय शनिवार को कुड़ू पहुंचे। कुड़ू प्रखंड के बड़की चांपी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए। 

बैठक में आगामी 30 मई को आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खम्हार से लेकर कटात तथा कटात से लेकर चुल्हापानी तक सड़क की मरम्मति से लेकर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा किया गया। 

मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि दामोदर नद के उद्गम स्थल से लेकर दामोदर नदी के बहने वाली सभी स्थानों पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। दामोदर नद के उद्गम स्थल पर पूजन के साथ-साथ गंगा आरती से लेकर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कराया जायेगा। 

साथ ही गंगा-दामोदर को शुद्ध रखने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में धीरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, राजकिशोर महतो, बिरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, आशीष शीतल, राजू सिंह, अजय पंकज, यदुनंदन तिवारी, दुबराज वर्मा, बालकृष्ण सिंह, भृगुनदंन तिवारी, रामस्वारथ साहू, सुभाष यादव, जयनारायण महतो, भूषण प्रसाद समेत अन्य शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,099