Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : हटिया स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : हटिया स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरपीएफ की टीम ने आपरेशन नारकोस के तहत ट्रेन संख्या 18452 पूरी हटिया एक्सप्रेस से दो व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति में प्लेटफार्म पर निकास गेट की तरफ जाते देखा।

इसमें एक व्यक्ति के पीठ पर कुछ भारी सामान लदा हुआ था। संदेह होने पर उन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर गांजा पाया गया। तत्काल इसकी सूचना हटिया आरपीएफ ने अपने वरिष्ठ आफिसर रांची मंडल के इंचार्ज पवन कुमार को दिया। 

इनके निर्देश पर तमाम औपचारिकता को पालन कर 10 किलो गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की कीमत एक लाख बीस हजार आंकी गई। मामले में आशीष सिंह और सत्येंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन