Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोस्सनर कॉलेज में प्रतिभागियों ने सीखी नक्शा बनाने की बारीकियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोस्सनर कॉलेज में प्रतिभागियों ने सीखी नक्शा बनाने की बारीकियां
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के भूविज्ञान विभाग और  कॉलेज के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में क्यूजीआईएस एवं डीजीपीएस के प्रयोग से नक्शा तैयार करने को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। 

आखिरी दिन रिसोर्स पर्सन ग्रीनमार्क नई दिल्ली के निदेशक जेम्स आर टोपनो ने भूविज्ञान विभाग के बच्चों से क्यू जी आई एस और डीजीपीएस के माध्यम से फील्ड में मैपिंग कराया। इसके बाद फील्ड डाटा को प्रोसेसिंग करके मैप तैयार करवाया गया। 

मौके पर भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमरेश चंद्र मिश्र, प्रोफेसर सीआर नवल लुगुन, डॉ श्याम लाल सिंह, धनंजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, वनस्पति विज्ञान  विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला खेस्स, भूगोल विभाग की प्रोफेसर डॉ दिव्या रतन कोनगाड़ी, डॉ होली अर्चना कच्छप मौजूद थे। कार्यशाला में भू विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और मैपिंग की कई जानकारियां प्राप्त की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,753