Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : भालूबासा में वज्रपात से एक छात्र की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : भालूबासा में वज्रपात से एक छात्र की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव निवासी संदीप महतो (16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छुपा था।

 इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा, जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वहीं गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल, सरायकेला आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था। उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,224