Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आदित्यपुर : वार्ड तीन में आपका अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आदित्यपुर : वार्ड तीन में आपका अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आज
विज्ञापन
गम्हरिया। झारखंड सरकार के 2 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर उपायुक्त के निर्देशानुसार आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड तीन स्थित सामुदायिक भवन में आपका अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 23 नवंबर (मंगलवार) को किया जाएगा। नगर निगम के इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं और सरकार की लाभकारी जन कल्याणकारी योजनाओं से रुबरु कराना है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी आॅन द स्पॉट किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह, पार्षद पिंकी चौधरी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,305