लव जिहाद का मामला आया प्रकाश में
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा भंडरा प्रखण्ड के झिको चट्टी गांव में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। झिको की युवती लव जिहाद का शिकार होकर युवक के बहकावे में भागने की कोशिश कर रही थी। इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई।
दोनों को पकड़ कर चट्टी चौक लाया गया। पहले तो ग्रामीणों ने आरोपी युवक को जम कर पीटा। इसके बाद उसे भंडरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भंडरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कराया। मुकदमा दर्ज कर अग्रतर करवाई मे जुट गयी।
जानकारी के अनुसार नरकोपी थाना क्षेत्र के कमल टोली गांव निवासी कमरुल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र अबरार अंसारी ने झिको चट्टी की 15 वर्षीय लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले साल भर से वह लड़की के पीछे पड़ा था।
19 मई को युवक ने लड़की को बहला-फुसला कर भगाने की फिराक में था। इसी प्रयास में युवक नाबालिग लड़की को घर से बुला कर अमलिया जंगल की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान लड़की के पड़ोसी ने दोनों को जंगल की ओर जाते देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया। चट्टी चौक लाकर जम की पिटाई करने के बाद भंडरा पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने भंडरा थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। भरनो थाना क्षेत्र में घटना होने के कारण अग्रेतर कार्रवाई भरनो थाना करेगा। केस भी वहीं दर्ज होगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।