Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच, 20 मई को भी होगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच, 20 मई को भी होगा
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों की मेघा सूची के अनुसार शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों की जांच आज से प्रारंभ हुई। 

अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 20 मई 2023 को भी 10 बजे पूर्वाह्न से  4 बजे अपराह्न तक होगा। पलामू जिले के समाहरणालय स्थित ब्लॉक सी के सभागार जांच चल रही है। 

आयोग द्वारा पलामू जिले के अनुशंसित अभ्यर्थी का पंचायत सचिव से संबंधित प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र/ स्थानीय प्रमाण पत्र एवं समर्पित अन्य कागजातों (मूल रूप में) की जांच की जा रही है।

प्रमाण पत्रों की जांच-सह-काउंसलिंग में पंचायती राज्य पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, नीलाम पत्र पदाधिकारी कपिलदेव ठाकुर, सतबरवा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार के अलावा राम लखन राम, विनोद प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार आदि कर्मी जुटे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,312