टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के उडूमूडू पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दूसरे क्लास के छात्र उडूमूडू निवासी बीरेंद्र साहू के पुत्र कृष कुमार साहू का कोयल नदी में डूबने से मौत हो गयी।
बताया जाता है कि विद्यालय के द्वारा बच्चों को विद्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर कोयल नदी के तट पर घूमने ले जाया गया था। इसी दौरान कृष पानी में डूबने लगा। उसे वहां से निकाल कर कूडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
घटना के बाद ग्रामीण अक्रोशित है और विद्यालय को घेर कर रखा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी विद्यालय पहुंच चुकी है।