Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
विज्ञापन
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मिशन मोड पर कांग्रेस

टीम एबीएन, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत संगठन सशक्तिकरण अभियान और इसके सत्यापन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बेहद गंभीर हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जिला समितियों के पुनर्गठन के उपरांत संबंद्ध जिला में प्रखंड कमेटी एवं मंडल कमेटी का भी गठन किया गया है।

पूरे प्रदेश में जिला प्रखंड एवं मंडल समितियों में लगभग 30 हजार पदाधिकारियों का चयन किया गया है अब वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथों पर दस यूथ का चयन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अब तक 6 जिलों का दौरा संपन्न हो चुका है। विगत ग्यारह एवं बारह तारीख को पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिलों में जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई और आज 18 मई को धनबाद एवं बोकारो जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। लोग केंद्र की भाजपानित सरकार एवं राज्यों में भाजपा सरकारों की नीतियों एवं निर्णयों से बेहद नाराज हैं। 

यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में स्पष्ट जनादेश देने का फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन की सरकार चल रही है इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है बतौर पदाधिकारी हमारा और आप सभी का चयन हुआ है। 

जनता का काम ज्यादा से ज्यादा हो। इसमें हम सभी को सहयोग करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि हमे राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री देखना है तो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को पूरा करने की लड़ाई को बूथ स्तर तक लड़ना होगा। मंगाई बेरोजगारी भ्रस्टाचार हर स्तर संघर्ष तेज करना होगा। 

हमें आगामी चुनाव के मद्देनजर हर सीट पर अपनी मजबूत तैयारी करनी है। संगठन सर्वोपरि के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना होगा। ठाकुर ने कहा की शिकायत करना नहीं जनता की शिकायत सुनने वाला संगठन गढ़ना है। 

हम मजबूत होंगे तभी महागठबंधन मजबूत होगा तभी अधिकारी भी जनता की सुनेंगे, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं कोताही या गडबड़ी दिखायी दे उसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी।

उन्होंने जिला एवं प्रखंड और मंडल अध्यक्ष को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि हर माह के 5 से 10 तारीख के बीच जिला पदाधिकारियों की बैठक एवं 10 से 15 तारीख के बीच प्रखंड एवं मंडल समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित हों। 

इस कड़ी में अगले कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष शेष सभी जिलों में भी दौरा कर स्वयं नव गठित समितियों का सत्यापन कर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।

विज्ञापन