Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर झारखंड सरकार की तरफ से तो तैयारी पूरी की ही जा रही है, इसके अलावा रांची निगम की तरफ से भी तैयारी जोरों पर है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची नगर निगम के नगर प्रशासक रजनीश कुमार ने गुरुवार को रांची के सभी सुपरवाइजर और सभी वार्ड के मैनेजर को बुलाकर बैठक की।

बैठक के दौरान नगर प्रशासक रजनीश कुमार ने यह निर्देश दिया कि शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे पर 24 घंटा पूरी सफाई सुनिश्चित की जाये। सभी वार्डों के सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर को चौक-चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमा की विशेष सफाई और रंग रोगन का भी निर्देश दिया गया है। 

इसके साथ सभी चौक चौराहों पर कचरा का नियमित उठाव, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा के दवा के छिड़काव करने का निर्देश नगर प्रशासक ने दिया। बैठक में मौजूद हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को निर्देश देते हुए कहा गया है कि जिन रूटों में राष्ट्रपति का भ्रमण होगा, उन रूटों में लगे पेड़ पौधों की ट्रीमिंग सही तरीके से करायी जाये। 

इसके अलावा शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाये गये पेड़ पौधे और बागवानी की नियमित सिंचाई की जाये। वहीं बैठक में मौजूद विद्युत शाखा को निर्देश दिया गया कि महामहिम के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी सड़क मार्गों और चौक चौराहों पर बत्तियां बेहतर हो, इसे सुनिश्चित किया जाये। वहीं जहां पर रिपेयरिंग की आवश्यकता है, वहां पर उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाये।

विज्ञापन