Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : रेलवे ट्रैक पर मिला पुलिस जवान का शव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : रेलवे ट्रैक पर मिला पुलिस जवान का शव
विज्ञापन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह पुलिस जवान का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शव को देखा और तुंरत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान सदर थाना क्षेत्र निवासी और पुलिस जवान महेंद्र राम के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि महेंद्र राम धनबाद में पोस्टेड था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन