Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

न्यायायुक्त को रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने लिखा पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
न्यायायुक्त को रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने लिखा पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने मंगलवार को रांची व्यवहार न्यायालय के न्यायायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए एसोसिएशन के महासचिव ने लिखा है कि ई- कोर्ट सर्विस के मुकदमों का केस स्टेटस आदेश और डेट अपडेट नहीं होने से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

महासचिव ने न्यायायुक्त से आग्रह करते हुए कहा है कि इस कठिनाई को दूर करने के लिए और इस संबंध में जो भी तकनीकी अड़चन आती रहती है उस अडचन का स्थायी निराकरण करने का कष्ट करें। कहा है कि जब तक ये समस्या दूर नहीं हो जाए तब तक मुकदमों में किसी प्रकार के ऑर्डर पास नहीं किया जाए तथा केश स्टेटस एवं आदेश अपडेट नहीं होने के कारण न्यायालयों द्वारा मुकदमों में पारित आदेश को रिकॉल करने का आदेश पारित करने का निर्देश प्रदान करें।

विज्ञापन