Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नक्सली बंद को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नक्सली बंद को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। नक्सलियों के (सोमवार) आज उत्तर भारत बंद को देखते हुए गिरिडीह पुलिस खास अलर्ट पर है। जिले के हर नक्सल प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस बल लगातर एलआरपी पर है।

एसपी अमित रेनू के निर्देश पर चारो सब डिवीजन के एसडीपीओ और डीएसपी और सभी थाना प्रभारी भी इलाको में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। नक्सली बंदी को देखते हुए गिरिडीह पुलिस ने रविवार रात से ही गिरिडीह डुमरी रोड को डायवर्ट कर दिया है। अब डुमरी से गिरिडीह और गिरिडीह से डुमरी रोड आने जाने वाले हर वाहन जमुआ, धनवार, सरिया, और बगोदर होते आवागामन होगा। फिलहाल रूट डायवर्ट की यह व्यस्था सोमवार दिन भर जारी रहेगा, वैसे किसी नक्सली बंदी को लेकर यह मौका है जब गिरिडीह पुलिस ने जिले के किसी रोड को डायवर्ट ही कर दिया है।

नक्सली बंदी के कारण उग्रवाद प्रभावित इलाकों आम दिनो की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा। सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। गिरिडीह से रांची, पटना, दुमका भागलपुर समेत अन्य शहरों के लिए खुलने वाली यात्री बसे नहीं गई। बंदी के कारण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

विज्ञापन