Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
  • डॉ एस के घोषाल को टॉप टेन में ए ग्रेड के साथ आठवां स्थान 

टीम एबीएन, रांची। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं वर्ल्ड योगासन के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया के साथ मिलकर एनएस एनआइएस पटिआला में प्रथम मैच दिनांक 28 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं द्वितीय भाग 5 मई से 7 मई  2023 तक तीसरे राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला। 

डॉ जयदीप आर्य जी, महासचिव की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में एन आई एस पटियाला में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड के 15 जज दोनों बैच में एवं पूरे भारतवर्ष से 287 स्टेट जज शामिल हुए थे। 

शिक्षण के पश्चात लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाएं हुई इसके अंतर्गत प्रथम बैच में चंदू कुमार एवं दूसरे बैच में डॉ एस के घोषाल को टॉप टेन में ए ग्रेड के साथ आठवां स्थान मिला एवं क्वालीफाई करने वालों में शंकर राणा, प्रशांत सिंह, आर्य प्रह्लाद, कुमकुम सिंह, शर्मिष्ठा राय, लक्ष्मी साहू, सोनाली सरकार, निशा रानी, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, दयानंद कुमार, पूजा नायक शामिल हैं। 

झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सभी पदाधिकारी अंशु सरकार, मलय डे, संतोषी कुमारी, पूजा सिंह, राहुल रंजन, अमिया अंशु ने सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,706