- 72 साल की उम्र में रांची के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी समाज के प्रख्यात मानवशास्त्री, शिक्षाविद डॉक्टर करमा उरांव का निधन रविवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल में हो गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें कि सरना धर्म कोड सहित झारखंड के कई मुद्दों पर वह अपना पक्ष मजबूती के रखते थे। वह मानवशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन, एकीकृत बिहार में बीपीएससी के मेम्बर भी थे। बता दें कि 72 साल के उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।