Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पारस एचईसी अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पारस एचईसी अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
  • पारस एचईसी अस्पताल में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन हुआ। आयोजन की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई, साथ ही सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। 

मौके पर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार, फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार डॉ मेजर रमेश दास, डॉ अशोक बैध्य, एच आर हेड भगवत बीस्ट और मार्केट हेड कुमार यशवंत  ने नर्सों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया। नर्सों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गये। 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उनसे संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखायी गयी। नर्सों के सम्मान में बोलते हुए मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार  ने कहा कि यह एक खास पल है क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। 

उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। एक मरीज को ठीक करने में नर्सों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं।

डॉ संजय ने कहा कि नर्सें ही अस्पताल का रीढ़ होती हैं, सबसे बड़ा श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने भी नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारस अस्पताल में नर्सों के बीच नर्सिंग लीडरशीप है जिससे वे अपने वार्ड, फ्लोर और पूरे अस्पताल के प्रति निस्वार्थ भाव से काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां कि नर्सों ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि पारस की पूरी टीम निरंतर स्वास्थ्य सेवा में सजग और तत्पर है।
इस कार्यक्रम में पारस अस्पताल के चीफ नर्सिंग अधिकारी लेबोरीन विजी तथा ग्रुप चीफ नर्सिंग अधिकारी कवलजीत ओबरॉय सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,262