टीम एबीएन, रांची। रांची लोअर चुटिया स्थित लिविंग स्टोनस एकेडमी सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सृष्टि मिंज एवं मन्नत कुमारी संयुक्त रूप से 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुमित कुमार 75% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
लिविंगस्टोन एकेडमी के डायरेक्टर श्री विलियम हेमरोम ने खुशी जताते हुए कहा यह हम सबका मेहनत का फल है। इसके लिए सबको बधाई। एकेडमी के सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में श्री मिलिंद एक्का, श्रीमती किरण पांडे शामिल हैं।