टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों के चेहरे खिल गये। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता के परचम लहराये।
विज्ञान संकाय में अभिषेक कुमार ने 96.4, सृष्टि श्रेया ने 94 .4 तथा शुभम चौधरी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय में शिवम कुमार ने 94.8 तथा कला संकाय वेदिका शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। 91 विद्यार्थियों ने डिस्टिंशन के साथ सफलता प्राप्त किया।
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर हमें गर्व है।ये जहां भी जायेंगे विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही झारखण्ड जोन जी एवम सी के एआरओ अरूण कुमार, अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने योग्य शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।