गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र बेको मोड़ के मूर्गिया टोंगरी के पास सोमवार सुबह एक स्काॅर्पियो ने टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे स्काॅर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि 7 अन्य लोग भी लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डुमरी के मीना जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर है।जानकारी के अनुसार यह हादसा बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको मोड के मूर्गिया टोंगरी के पास हुआ।जहां पर एक ट्रेंकर धनबाद से बगोदर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बगोदर से धनबाद की ओर एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने विपरीत दिशा से आ रही टैंकर को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्काॅर्पियो में सामने बैठी सवारियां और ड्राइवर बीच में ही फंस गए। इस हादसे में स्काॅर्पियो चलाक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि 7 लोग घायल हो गए।