Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

17 को होगी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक : अमर किंडो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 को होगी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक : अमर किंडो
विज्ञापन
  • केंद्रीय समिति के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत सहित कई वरिष्ठ नेता लेंगे भाग

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आगामी 17 मई दिन बुधवार को 11 बजे से समाहरणालय के सामने यूक्लिप्टस मैदान में होगी। 

उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, चैतू मुंडा, दशरथ उरांव, मनोज उरांव, सोमनाथ उरांव, जगदीश उरांव, रूस्तम खान, दिनेश साहू, भोला भगत, इसरार अहमद, आनंद उरांव, सुखदेव उरांव, सीता उरांव, बालोमनी बाखला, अजीत खाखा, तारा खलखो, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, भोला भगत, सूरज मोहन लकड़ा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है।

नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की बैठक में केन्द्रीय समिति के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिह्नित अथवा अचिह्नित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर बैठक को सफल बनाएं।

नेताओं ने बयान में यह भी कहा है कि 17 की उक्त बैठक  के अलावे मोर्चा की ओर से कोई अन्य बैठक नहीं रखी गई है और ना ही लोहरदगा में आयोग के किसी सदस्य ने बैठक रखी है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा चिन्हितीकरण कराने के नाम पर आर्थिक दोहरन के लिए बरगलाने का काम कर रहे हैं। जिससे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री किंडो ने कहा कि 17 मई की बैठक में साथियों की जल्द से जल्द चिह्नितीकरण, नियोजन और पेंशन आदि के बारे में विशेष चर्चा की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,708