अधिकारियों ने निर्माण कार्य का लिया जायजा
टीम एबीएन, लोहरदगा। प्रधानमंत्री आवास लंबित मामला पर लाभुकों की समस्या से नोडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मियों ने सेन्हा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र सेन्हा मुर्की अरु भड़गांव सहित विभिन्न पंचायत का दौरा कर नियुक्त नोडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मी लंबित मामला का भी जायजा लिया।
इस संदर्भ में बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य लंबित है और गति प्रदान करने को लेकर पंचायत वार नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जो प्रधानमंत्री आवास लाभुक के साथ संपर्क कर आवास निर्माण कार्य में क्या बाधाएं उत्पन हो रही है तथा क्यों आरंभ नहीं किया गया है?
अगर कार्य आरंभ हुआ तो पूर्ण क्यों नहीं हो रहा है? इन सभी बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी सहित पंचायत किर्मी को दिया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सेन्हा पंचायत में 267 लाभुक को प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वकृति दिया गया है। जिसमें 231 आवास पूर्ण हुआ है जबकि 36 आवास आज तक लंबित है।
इसके अलावे पूर्व की योजना में भी 5 आवास लंबित है। जिसको लेकर पंचायत भवन सेन्हा में लभूकों के साथ नियुक्त नोडल पदाधिकारी निलेन्द्र कुमार, अजय कुमार ने योजना का समीक्षा करते हुए आवास पूर्ण करने का समय लभुकों के अनुसार दिया गया।
साथ ही बताया गया कि जो लाभुक समय से आवास निर्माण नही कराते है वैसे लाभुक के विरुद्ध विभागीय कारवाई किया जायेगा। साथ ही लाभुकों को जानकारी दिया गया कि प्रत्येक गुरुवार को लाभुक दिवस के रूप में कार्य किया जायेगा। और समस्या का निदान हेतु लाभुक दिवस के रूप में मनाया जायेगा।