टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा सहित झारखंड के सभी जिलों से हाजियों का दल हज करने मक्का मदीना मई माह के अंतिम सप्ताह में रवाना होंगे। इसको लेकर 13 मई को आलसफा होटल अमला टोली में प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक हज जाने में होने वालों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में सभी हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस के टीके के साथ-साथ पोलियो की खुराक भी दी जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए हाजी हासिम ने बताया कि सदर अस्पताल की ओर से होटल अल सफा, अमला टोली में टीकारण किया जायेगा।
मौके पर सभी हज यात्री को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक हज के नियम कायदे से प्रशिक्षक हाजी हासिम देंगे। हाजी हासिम ने बताया कि हज की अंतिम किस्त हज कमेटी को सभी यात्री अवश्य एसबीआई ब्रांच में जमा कर इसकी जानकारी लोहरदगा हज कमेटी को दें।