Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद के विपिन पांडे होंगे जनजातीय खेल महोत्सव 2023 के योगासन प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद के विपिन पांडे होंगे जनजातीय खेल महोत्सव 2023 के योगासन प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। जनजातीय खेल महोत्सव 2023 कलिंगा इंस्टिट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर उड़ीसा मे 9 से 12 जून 2023 को निर्धारित किये गये हैं। 

विपिन पांडे के अलावा यस पराशर को कंपटीशन मैनेजर, गोस्वामी जयंत विष्णु भारती को ज्वाइंट कमिश्नर कंपटीशन डायरेक्टर, नंदानम  कृपाकर को ज्वाइंट कमिश्नर कंपटीशन डायरेक्टर बनाया गया है। इस बात की जानकारी नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव डॉ जयदीप आर्य ने पत्र के माध्यम से दी। 

श्री पांडे के इस चयन पर राज्य  योगासन संघ के अध्यक्ष संजय सिंह कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, परीक्षित पांडे, प्रहलाद भगत, संतोषी साहू, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, विरेंदर रवानी, शैलेश कुमार, कुणाल सिंह, प्रशांत सिंह, अमित कुमार, आरती कुमारी सिंह, प्रियंका सिंह एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन