Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने की हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने की हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
विज्ञापन
कोडरमा। जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने कोडरमा और पारसनाथ स्टेशन पर हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे मंत्रालय के साथ ही रेल मंत्री, रेलवे चेयरमैन और महाप्रबंधक को ट्वीट किया है। रविवार को इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि 12307 और 12308 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव 1 जून 2020 से ही झारखंड के कोडरमा जंक्शन और पारसनाथ स्टेशन पर नहीं हो रहा है। वहीं कोहरे के कारण 12987 और 12988 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक रद्द करने की घोषणा की गयी है। ऐसे में राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर और खाटूश्याम का सम्पर्क झारखंड के लोगों से कट जाएगा। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने आग्रह किया है कि उक्त ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति कोडरमा और पारसनाथ स्टेशन पर किया जाय। इसके साथ ही हजारीबाग रोड स्टेशन पर भी 12801 और 12802 पुरी नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की भांति शुरू किया जाय ताकि स्थानीय लोगों को दूर की यात्रा करने में सुविधा हो सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,422