Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सत्यानन्द योग मिशन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल के 10 हजार छात्र-छात्राएं करेंगे योगाभ्यास : एम के सिन्हा, क्षेत्रीय उप-निदेशक रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सत्यानन्द योग मिशन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल के 10 हजार छात्र-छात्राएं करेंगे योगाभ्यास : एम के सिन्हा, क्षेत्रीय उप-निदेशक रांची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज डीएवी कपिलदेव में नौवें योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। सत्यानन्द योग मिशन के निदेशक आचार्य मुक्तरथ जी ने हजारों बच्चों को योगाभ्यास कराये,जिसमें सर्वप्रथम वहां के  बच्चों ने पांच मिनट वैदिक मंत्रोच्चार किया। 

फिर उन्हें ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन, तितली आसन, वृश्चिकासन, नाड़ीशोधन, भ्रामरी और मेडिटेशन कराया गया। डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य सह डीएवी जोन के निदेशक श्री एम के सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष हमलोग सभी डीएवी विद्यालय के बच्चों के साथ 21जून को योग करने का प्लान बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा योग के करने से इससे आंतरिक अनुशासन डेवलप करता है और शारीरक मजबूती के साथ मानसिक सबलता भी आती है। स्वामी मुक्तरथ जी अपने संबोधन में कहा कि योग करने से खुद व खुद अनुशाशन आने लगता है। लोग निरोग होने लगते हैं, मस्तिष्क का शुद्धिकरण होने लगता है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होने लगती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,813