Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकरायी कार, तीन घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकरायी कार, तीन घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना के कठहाडीह के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। वहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार से दो लोग कठहाडीह से तिलैया की तरफ आ रहे थे। इस दौरान मोड पर अचानक एक साइकिल सवार के आ जाने से उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गयी। इसके बाद कार में सवार यदुटांड निवासी महावीर यादव, राजेश यादव एवं साइकिल सवार कठहाडीह निवासी अख्तर खान घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की सहायता से इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महावीर यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,069