Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जतरा आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति का धरोहर : विरेंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जतरा आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति का धरोहर : विरेंद्र
विज्ञापन
  • कैरो में ऐतिहासिक ज्येष्ठ जतरा का आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ऐतिहासिक ज्येष्ठ जतरा का आयोजन हुआ। जतरा में परंपरा का निर्वहन करते हुए आसपास के खंडा, जिंगी, उतका चाल्हो पचागाई, नरौली, विराजपुर सहित दर्जनों गांवों के खोड़हा शामिल हुए। खोड़हा के लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ नाच गाना किया।

बाहर से आये हुए खोड़हा को आयोजन सामिति द्वारा सम्मानित किया गया। गांव के पहान सह आयोजन सामिति के अध्यक्ष विरेन्द्र उरांव ने कहा कि जतरा आदिवासियों की सभ्यता व संस्कृति का धरोहर है। इसके अलावा जतरा के आयोजन से आपसी भाईचारगी, समाज में एकजुटता पर बल मिलती है। 

मौके सुरेन्द्र उरांव, विष्णु उरांव, किशुन उरांव, बुधवा उरांव, अजय उरांव, कृष्णा उरांव, प्रेम उरांव, प्रकाश उरांव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,344