एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरबर में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति ने खजूर के पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर उत्तरप्रदेश निवासी 40 वर्षीय अब्दुल हलीम पिता मो कमालुद्दीन जो पिछले एक महीने से छतरबर स्थित ससुराल में रह रहा था।
परिजनों ने बताया कि सुबह घर से कुछ काम से निकला था। शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि गांव के ही खजूर के पेड़ से लटक कर फांसी लगा लिया है।
वहीं फांसी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।