Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : हाइवा-बस की भिड़ंत में जवान समेत आधा दर्जन यात्री घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : हाइवा-बस की भिड़ंत में जवान समेत आधा दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/ रांची। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास बुधवार को यात्रियों से भरी बस और हाइवा के आमने-सामने टक्कर में बस में सफर कर रहे करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। 

लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घायलों में पाकुड़ पुलिस के जवान कनक बास्की और देवघर जिलांतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के उमाचरण मिश्रा शामिल हैं। घायल जवान रानीश्वर थाना क्षेत्र के बाखला सुखजोड़ा का रहनेवाला है। घायल ने बताया वह रांची से ट्रैनिंग कर सानिया बस से पाकुड़ लौट रहा था। 

नकटी गांव के पास सामने से आ रही हाईवा के जोरदार धक्के से बस क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी यात्रियों को हल्की चोटे आयी। हादसे के बाद लोगों ने हाईवा के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एएसआई मंगल उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लायी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन