Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : नावाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : नावाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू/रांची। रांची-टाटा मार्ग स्थित दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी। 

बताया गया कि स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, बुंडू लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के कोडदा गांव निवासी सनीका मुंडा (52) और उसका बेटा सुखदेव मुंडा (34) है। दोनों के शव को दशम फॉल थाना पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। 

बताया गया कि दोनों मामा के यहां भोज में शामिल होने के लिए किताबेड़ा, बुंडू गांव जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। इधर, उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर है।

विज्ञापन