Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 73
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : मारुति सुजुकी के शोरूम में लगी आग, लाखों की क्षति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : मारुति सुजुकी के शोरूम में लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
रामगढ़। शहर के रांची रोड स्थित मारुति सुजुकी एरीना के शो रूम हिंदुस्तान आटो एजेंसी में 25 मार्च को भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो जाने की बात कही जा रही है। घटना में शो रूम में चाय-खाना बनाने वाले एक कर्मी सुदीप कुमार बाल-बाल बचे। शो रूम के पिछले हिस्से में प्रथम तले के कार्यालय में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आग लगने से कमरे में रखे सभी कंप्यूटर सेट, फर्नीचर, कागजात जलकर नष्ट हो गये।
विज्ञापन