Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : भगवान के विग्रह का हुआ नगर भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : भगवान के विग्रह का हुआ नगर भ्रमण
विज्ञापन
  • श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर
    हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान चौथा दिन
  • कीर्तन और भजन में उमड़ी हनुमान भक्तों की भीड़

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा प्रखंडातर्गत हेन्दलासो ऊपर टोली नवनिर्मित श्रीराम भक्त श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर
हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और यज्ञ अनुष्ठान मंगलवार को चौथे दिन आचार्य रमेश देव पौराणिक के आचार्यत्व में आवाहित मंडप देवी-देताओं का विधिवत पूजन, अग्नि स्थापन, मूर्ति में महास्नान, नगर भ्रमण, रात्रि में महान्यास, सरयाधिवास, महाआरती, पुष्पाजंलि के अनुष्ठान हुए शाम को लोहरदगा और आसपास के कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया। मौके पर शहर और आसपास के हनुमान भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बुधवार को यज्ञ मंडप में आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, मूर्ति में स्नान पूर्वक शुभ पुष्पाधिवास, हवन, गोकुली वेला में प्राण-प्रतिष्ठा, श्रृंगार आरती, पुष्पाजलि, पूणार्हूति, क्षमा प्रार्थना, यज्ञ विर्सजन एवं अखण्ड हरि-कीर्तन और दोपहर में महा भण्डारा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन