टीम एबीएन, खूंटी। लकड़ी लदे ट्रक को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चालोम बरटोली निवासी महेंद्र मुंडा और दशरथ मुंडा शामिल हैं। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और दो गोलियां बरामद की है।
दोनों हथियार के बल पर रंगदारी मांगते थे और लूटपाट किया करते थे। पुलिस ने उन्हें खूंटी-मुरहू मार्ग में अनिगड़ा के पास से गिरफ्तारी की है। दोनों एक बाइक में सवार होकर किसी तरबूज लदे वाहन से रंगदारी वसूलने के नीयत से खूंटी की ओर आ रहे थे।
उन्होंने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वे दो मई को बारूडीह के पास लकड़ी लदे डंफर और बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर उनके साथ मारपीट किया। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग वहां से भाग गये।
जिसके बाद उन्होंने लकड़ी लदे डंफर में आग लगा दिया। उन्होंने छह माह पूर्व चाड़ाडीह के पास लड़की लदे ट्रक को आग के हवाले करने और उसके चालक को गोली मारकर घायल करने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।