- ग्रेड पे घटाने के विरोध में निकला मशाल जुलूस; 9 मई से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 करने के विरोध में आज रांची जिला के सभी जनसेवकों ने जनसेवक संघ रांची के अध्यक्ष महिमा इरूस लकड़ा की अगुवाई में जयपाल सिंह स्टेडियम रांची से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला।
अध्यक्ष महिमा इरूस लकड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर क्रमिक आंदोलन के क्रम में आज मशाल जुलूस निकाला गया।