Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

10 मई से 11 जून तक के महा जन आंदोलन को सफल बनायेंगे कई समाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
10 मई से 11 जून तक के महा जन आंदोलन को सफल बनायेंगे कई समाज
विज्ञापन
  • 60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध 10 मई से 11 जून 31 दिनों तक तीन चरणों में चलने वाली महा जन आंदोलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर कोल्हान प्रमंडल के हो समाज, मुंडा समाज, संथाल समाज, कुड़मी समाज के अलावा अन्य समाज के लोग आगे आये  

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक- 08/05/2023, दिन-सोमवार को चक्रधरपुर स्थित वन विश्रामागार में बैठक किया गया जिसमें झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य, कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्वकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठन यथा हो समाज, संथाल समाज, मुंडा समाज, कुड़मी समाज के लोग एवं अन्य समाज के लोग शामिल हुए।

मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि तीन चरणों में होने वाली आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए देशाउली, जाहिरा, सरना स्थल, मांझी थान में बैठक कर सखूवा पत्ता लेकर चौक, चौराहा, हाट बाजार में नगाड़ा बजाकर लोगों को एकजुट करना होगा।

इस आंदोलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए प्राचीन पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत आंदोलन करना होगा। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चक्रधरपुर के छात्र नेता बसंत महतो और वासिल हेंब्रम ने बताया कि 60-40 नियोजन नीति के विरोध में अब चरणबद्ध तरीके से आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इनमें प्रमुख हैं :- 

  1. पहले चरण में 10 मई से 25 मई तक सभी 81 विधायक और 14 सांसद से समर्थन पत्र लिया जायेगा।  
  2. दूसरे चरण में 26 मई से 6 जून तक सभी प्रखंडों में बैठक कर मांझी थान/ जाहिरा/ सरना स्थल से नगाड़ा व सखूवा पत्ता 
  3. लेकर हाट व बाजार में घुमाया जायेगा। 
  4. तीसरे चरण में 10 व 11 जून को पूरे 48 घंटा झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी।  

इस बैठक में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, बसंत महतो, वासिल हेंब्रम, किशोर कुमार, कुश माझी, रवि, हिमांशु, बालकिशोर, समीर, प्रताप, ओमप्रकाश, संजय, धरमवीर, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,438