टीम एबीएन, रांची। आज रविवार दिनांक 7/5 /2023 को चुट्टू गांव में ग्राम वासियों ने वार्षिक शिव पूजा को लेकर बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की। ग्राम वासियों ने पिछले वर्ष की भांति इस वक्त वर्ष भी शिव पूजा समिति की बागडोर युवाओं को सौंपी। इसमें प्रतुल मुंडा - अध्यक्ष, सचिव - गुलशन मुंडा, उपाध्यक्ष - सुनील मुंडा एवं भगवानदास उरांव, कोषाध्यक्ष - राजू मुंडा एवं राजकुमार मुंडा को सर्वसम्मति से चुना गया।
शिव पूजा समिति में सदस्य के रूप में नंदकिशोर मुंडा, चारों मुंडा, रमेश महतो, रूपलाल महतो, अनुराज करमाली, बबलू उरांव, बाबूलाल मिर्धा, राकेश करमाली एवं सुरेश महतो का चयन किया गया। वहीं जगत मुंडा, गंगाराम मुंडा, काशीनाथ करमाली एवं शत्रुघ्न महतो को संरक्षक की जवाबदेही सौंपी गयी।
शिव पूजा समिति चुट्टू के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतुल मुंडा ने वार्षिक शिव पूजा समिति के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 3/6/ 2023 दिन शनिवार को गांव में शिवभक्तों के साथ फुलखुन्दी एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जागरण कार्यक्रम में विश्व विख्यात छऊ नृत्य की टोली को आमंत्रण दिया जा चुका है। जबकि दिनांक 4/6 /2023 दिन रविवार को सुबह 9 बजे झूलन कार्यक्रम के साथ शिव पूजा समाप्त होगी।