Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

Good News : 14-15 मई को रिम्स में लगेगा हृदय रोगियों के लिए हेल्थ कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
Good News : 14-15 मई को रिम्स में लगेगा हृदय रोगियों के लिए हेल्थ कैंप
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी परिवारों के लिए खुशखबरी है। रिम्स में होने वाले विशेष हेल्थ कैंप का लाभ इन्हें फ्री में मिलेगा। इसका आयोजन 14 और 15 मई किया जाना है। वहीं जो हृदय रोग से ग्रसित हैं, वह विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपना इलाज करा सकेंगे। 

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन 13 एवं 14 मई को रिम्स कार्डियोलॉजी विभाग में किया जायेगा।

इस संबंध में निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बिरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी किया है। पत्र में हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की सूची विहित प्रपत्र में भेजने का निर्देश दिया गया है। सभी जिला मुख्यालय से चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए रिम्स लाया जायेगा। जांच के बाद उन्हें वापस अपने अपने जिला में पहुंचाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। 

कार्डधारी मरीजों के लिए यात्रा के क्रम में अल्पाहार की भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी हृदय रोग के मरीज अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्क्रीनिंग के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

गंभीर मरीजों का इलाज प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन की ओर से राजकोट और अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल में किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,023