Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी की मौत, पहुंचे विधायक अमित यादव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी की मौत, पहुंचे विधायक अमित यादव
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार रात संदेहास्पद स्थिति में एक नव दंपति राजकुमार यादव (25) और पत्नी पूजा देवी (20) की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि पति पत्नी शनिवार रात छत पर खाना खाकर कमरें में सोने के लिए गये। लेकिन रविवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा कि पति राजकुमार यादव पंखे से लटका हुआ है दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा कि पत्नी पूजा देवी भी बेड पर मृत पड़ी हुई है।

दोनों की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। पति राजकुमार यादव मुंबई में काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अमित यादव व पूर्व विधायक जानकी यादव घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को संतावना दे रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,804