Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : मुर्गा खाने से एक ही परिवार के तीन बीमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : मुर्गा खाने से एक ही परिवार के तीन बीमार
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में मुर्गा खाने के बाद एक परिवार के तीन सदस्य की तबीयत बिगड़ गयी है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बीमार लोगों में निशा देवी, सावित्री देवी व एक बच्ची खुशी कुमारी शामिल हैं। 

निशा की मां कमली देवी ने बताया कि शनिवा रात वह और घर के तीन सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिये गये थे। घर पर उसकी बेटी, बहू और नातिनी ही थी। देर रात जब वे लोग लौटे तो देखा कि तीनों लगातार उल्टी कर रही हैं। पूछा तो बताया कि रात में बदडीहा स्कूल के समीप संचालित एक झोपड़ीनुमा होटल से 50 रुपया का चिकन करी लाया था। इसी करी को तीनों ने खाया और खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे तबीयत और खराब हो गयी। 

कमली ने बताया कि बाद में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि तीनों फ़ूड प्वायजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति पहले से ठीक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,348